Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में दो छात्रों की झड़प में एक घायल, जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शिवपुर इलाके में उदय प्रताप कॉलेज के दो छात्रों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प में एक छात्र घायल हो गया। आरोपी छात्र ने कथित तौर पर दूसरे छात्र पर पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे वे घायल हो गया। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है।

संयुक्त पुलिस कांस्टेबल (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीना ने बताया, “उत्तर प्रदेश के एक कॉलेज में दो छात्रों के बीच झड़प हो गई। कहासुनी के दौरान, एक छात्र ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे दूसरा छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है।"

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई और जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सात टीमें काम कर रही हैं।

घटना के बाद छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की और प्रदर्शन किया, जिसके चलते स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।