Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

Unnao: 'स्लीपर' बस डिवाइडर से टकराई, एक महिला की मौत, 37 लोग घायल

Unnao: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक ‘स्लीपर’ बस के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट जाने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में नसिरापुर गांव के पास उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर जा रही यह बस अनियंत्रित होकर ‘डिवाइडर’ की रेलिंग से टकरा गई। पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस का इंजन अलग होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र की तारावती (55) की मौके पर मौत हो गई तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।