Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

कानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की

यूपी के कानपुर में पैसे के लेन-देन में भाईयों के बीच सुलह कराने आई बहन की उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पैसे का विवाद पता चला है। उसके चार भाई हैं। आरोपित ने अपने तीन भाइयों से अलग-अलग समय पर 28,000 रुपये, 15,000 रुपये और एक लाख रुपये लिए थे।

अब भाई अपना पैसा वापस मांग रहे थे। पुलिस ने बताया कि भाईयों के बीच विवाद चल रहा था, दिले सुलझाने के लिए उनकी दोनों बहनें आईं थीं। बातचीत के दौरान उनके बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपित ने गोली चला दी और गोली बहन को लगी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।