मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की चर्चा पूरे देश भर में है वहीं मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने पति को धमकी दी कि अगर हरकतों से बाज नहीं आया तो उस के टुकड़े कर ड्रम में भर देगी। आरोप है की पत्नी ने सोते समय पति के सर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित थाने पहुंच गया। हालांकि पत्नी ने ऐसे आरोपों से इंकार कर दिया वहीं थाना पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर मामला सामने आया था बाद में कोई तहरीर नहीं दी ड्रम वाली धमकी का कोई बात सामने नहीं आई है।
आपको बता दें मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित एक कालोनी कॉलोनी का है जहां का रहने वाला युवक मजदूरी करता है 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी शराब पीने को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा रहता है। रविवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया आरोप है कि सोमवार सुबह पति देर तक सो रहा था। पत्नी ने उसे खींच कर उठाया जिसका पति ने विरोध किया तो पति ने सर पर ईंट मारने की धमकी दी और फिर ईंट उठा कर पति से सिर पर मार कर घायल कर दिया। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने धमकी दी कि अगर वह हरकतों से बाज नहीं आया तो ब्रह्मपुरी कांड की तरह टुकड़े कर ड्रम भर दूंगी। इसके बाद युवक थाने पहुंच गया। बाद में पत्नी भी थाने पहुंच गई हालांकि बाद में दोनों का समझौता हो गया वहीं पत्नी ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घायल अपना नाम बबलू बता रहा है और वह कहता है कि वह सो कर लेट उठा था पत्नी ने धमकी दी थी की ईट मार दूंगी सिर में और उठाकर मार दी और कहा कि ऐसे टुकड़े करूंगी जैसे उसने करे वीडियो में देखकर ऐसे टुकड़े करूंगी जैस वीडियो देखती रहती है।
इस पूरे मामले में इस मामले में कंकरखेड़ा थाना के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पति-पत्नी का एक झगड़े का मामला थाने में आया था उसके बाद दोनों में समझौता हो गया पति का मेडिकल कराया गया था लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी। ड्रम वाली बात पुलिस के संज्ञान में नहीं आई है नहीं ऐसी कोई शिकायत की है।