Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अब खेती के साथ डेयरी उद्योग में भी विकास की रफ्तार दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर को नई दिशा और ताकत मिल रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

डेयरी विकास विभाग उत्तर प्रदेश के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। करीब 10 हजार किसानों, पशुपालकों और उद्यमियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू साइन हुए, जो प्रदेश में डेयरी सेक्टर के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य बन चुका है। बढ़ता उत्पादन, बेहतर उपलब्धता और किसानों की बढ़ती आय ने डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। दुग्ध उत्पादक किसान भी इस बदलाव से उत्साहित हैं और सरकार की पहल की सराहना कर रहे हैं।

हर बूंद दूध अब विकास, रोजगार और समृद्धि की नई कहानी लिख रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर उत्तर प्रदेश को आर्थिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।