Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक सुरक्षा पर सख्ती, डीसीपी ने कंपनी का किया औचक निरीक्षण

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा और श्रमिकों के हितों को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने हायर कंपनी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी परिसर का निरीक्षण किया और मौजूद व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ठेकेदारों और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक कर सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में लिए गए फैसलों, खासकर वेतन वृद्धि से जुड़े निर्देशों की जानकारी दी और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा। साथ ही श्रमिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 पुलिस प्रशासन का कहना है की किसी भीस्थिति में श्रमिक और प्रबंधन तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और कार्यस्थल की सुरक्षा दोनों को मजबूती मिल रही है।