Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

14205 अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी, खंगाली जा रही ट्रेन

शुक्रवार देर शाम 112 नंबर पर आई इस धमकी के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई।कॉल करने वाले ने दावा किया कि ट्रेन को चारबाग स्टेशन से पहले उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल दस्ते ने ट्रेन की सघन तलाशी शुरू कर दी। बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
शाम 7:30 बजे के करीब जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। ट्रेन रुकते ही बम डिस्पोजल टीम और खोजी दस्तों ने हर कोच की गहन जांच शुरू कर दी। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ट्रेन को पूरी तरह खंगालना शुरू कर दिया गया था और पूरी ट्रेन को चेक कर लिया गया और ऐसा कुछ भी  नहीं गया गया |