Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

उत्तर प्रदेश: बरेली के मौलवी ने नए साल का जश्न ना मनाने के लिए फतवा जारी किया

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मौलवी ने फतवा जारी कर मुसलमानों को नए साल के जश्न से दूर रहने की हिदायत दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को जारी फतवे में कहा है कि नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना और इस अवसर पर पार्टियां आयोजित करना इस्लामी नजरिये से नाजायज है।

फतवे में कहा गया है कि जनवरी से शुरू होने वाला नया साल ईसाईयों का नया साल है और यह विशुद्ध रूप से ईसाईयों का धार्मिक कार्यक्रम है इसलिए मुसलमानों का नए साल का जश्न मनाना जायज नहीं है।