Breaking News

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |   भोजशाला विवाद: SC ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर ASI और MP सरकार से मांगा जवाब     |   होर्मुज पर हमारे अधिकारों से एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे: ईरानी सेना     |   चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |  

दिल्ली में बड़ा हादसा, यमुना में नहाने के दौरान 4 बच्चे बहे, 2 की मौत, 2 की तलाश जारी

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में अलीपुर थाना क्षेत्र के हिरनकी गांव स्थित ठोकर नंबर-24 के पास यमुना नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में चार बच्चे बह गए। इस हादसे में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। कई घंटों की तलाश के बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।

अंधेरा होने और दृश्यता कम होने के कारण रात करीब 10:30 बजे खोज अभियान रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाकी दो बच्चों की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के पास जाने और उसमें नहाने से बचें, क्योंकि नदी में पानी का स्तर ऊंचा है और बहाव काफी तेज है।