दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी स्कूटर पर जा रहे थे, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कांस्टेबल ने स्कूटर रोका और अपनी पत्नी पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला।
घटना को वहां मौजूद चार-पांच लोगों ने देखा। उन्होंने घायल महिला को ऑटो से पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन चौधरी को घटना स्थल से ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह वारदात मृतक और अपनी पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध के शक में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।