Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

मेरठ में महाकुंभ से पहुंचा अमृतजल, मंदिर में जलाभिषेक कर किया वितरण

मेरठ में महाकुंभ त्रिवेणी का अमृतजल वितरित किया जा रहा है। जो पुलिसकर्मी या आमजन किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने नहीं जा सके उनके लिए यह अमृतजल की व्यवस्था की गई है। मेरठ पुलिस लाइन में मंदिर के पास सोमवार को इस जल का वितरण हो रहा है। सबसे पहले मंदिर में अमृतजल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद जल का वितरण प्रारंभ किया गया है। 

महाकुंभ नहीं जा पाए लेकिन उसी श्रृद्धा से ले रहे जल जो पुलिसकर्मी उनके परिवार ड्यूटी के कारण कुंभ स्नान का लाभ नहीं ले सके वो महाकुंभ से टैंकर में आए इस जल को उसी श्रृद्धा से शीश नवा रहे हैं। जल लेने आई महिला पुलिसकर्मियों उनके परिवार भक्तिभाव के साथ इस जल को सिरमाथे से लगा रहे हैं। जय गंगा मैय़या कहते हुए जल ले रहे हैं।

आपको बता दें पुलिस लाइन में महाकुंभ का अमृत जल एनाउंसमेंट करके वितरित किया जा रहा है। जो श्रृद्धालु महाकुंभ में किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए, उनको फायर सर्विस की गाड़ियों से जिलों में अमृतजल प्राप्त हुआ है। वो श्रृद्धालु पुलिस लाइन के मंदिर प्रांगण से जलप्राप्त कर सकते हैं। 

कालोनियों में रखे जाएंगे टैंकर पुलिसकर्मियों सहित आम जनता को भी इस जल का वितरण किया जा रहा है। आगे जल के टैंकर्स को आरडब्लूए के माध्यम से शहर की कालोनियों में रखा जाएगा। वहां से भी आम जन को इस अमृत जल का वितरण किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के परिवारों ने बाल्टी, जग, कैन और बर्तनों में टैंकर से जल भरा और घर ले गए। 

वहीं एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी और जल आएगा। सभी श्रृद्धालु इसे ले सकते हैं। अभी 4 गाड़ियां जल लेकर और आएंगी उसका भी वितरण होगा। अभी केवल 1 फायर टेंडर में जल आया है जिसका वितरण हो रहा है। 

अभी और गाड़ियों में आएगा अमृतजल
सीएफओ संतोष राय ने बताया कि मेरठ से 5 फायर टेंडर की गाड़ियां गई थीं। अभी केवल 1 गाड़ी जल आया है, उन सभी में जल आएगा उसका वितरण होगा।