Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

Adani Group की AGM में Gautam Adani ने बताए बड़े प्लान, पावर से लेकर एयरपोर्ट और न्यूक्लियर एनर्जी तक होगा बड़ा निवेश

अदाणी एंटरप्राइजेज की 34वीं सालाना आम बैठक में चेयरमैन गौतम अदाणी ने आने वाले वर्षों के लिए ग्रुप की बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, एयरपोर्ट, पोर्ट और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर निवेश करेगा। गौतम अदाणी ने बताया कि ग्रुप अगले पांच साल में बिजली उत्पादन क्षमता को 55 गीगावॉट तक पहुंचाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा। वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक बढ़कर 72,000 करोड़ रुपये हो गई है।

पोर्ट बिजनेस में नया रिकॉर्ड

अदाणी पोर्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 में 500 मिलियन टन से ज्यादा कार्गो हैंडल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 1 बिलियन टन करना है।

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में एंट्री

अदाणी ग्रुप अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी कदम रख रहा है। कंपनी ने 2035 तक 10 गीगावॉट न्यूक्लियर पावर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए जमीन की पहचान भी कर ली गई है।

भूटान के साथ ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट

अदाणी ग्रुप ने भूटान सरकार की कंपनी DGPC के साथ समझौता किया है। इसके तहत दोनों मिलकर भूटान में 5000 मेगावाट की जलविद्युत (हाइड्रो) परियोजनाएं विकसित करेंगे।

एयरपोर्ट और गैस नेटवर्क का विस्तार

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनलों का उद्घाटन हो चुका है। वहीं, अदाणी टोटल गैस ने 11 लाख से अधिक PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

वित्तीय प्रदर्शन

  • कुल राजस्व (Revenue): ₹2.92 लाख करोड़
  • EBITDA: ₹94,834 करोड़
  • शुद्ध लाभ (PAT): ₹46,376 करोड़ (13.9% की बढ़ोतरी)
  • कैश फ्लो: ₹67,995 करोड़

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस में भी बड़ा निवेश

गौतम अदाणी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रुप ने सड़क, बंदरगाह, एयरपोर्ट, बिजली, गैस, सीमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ₹1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश किया। साथ ही, डेटा सेंटर बिजनेस के जरिए 2030 तक 3 गीगावॉट क्षमता का प्लेटफॉर्म तैयार करने पर काम चल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ग्रुप के ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, मिसाइल और गोला-बारूद ने भारतीय सशस्त्र बलों को महत्वपूर्ण सहयोग दिया।