Breaking News

1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |  

यूपी में निवेश लाने के लिए आज बेंगलुरु में Investor outreach program, CM योगी करेंगे अगुवाई

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में नए निवेश को लाने के प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार बुधवार को बेंगलुरु में निवेशकों से चर्चा के लिए एक इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम 'उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026' आयोजित कर रही है। इस आयोजन का मकसद निवेशकों को यूपी को एक बड़े निवेश स्थल के रूप में दिखाना और उभरते व तेजी से बढ़ रहे विभिन्न सेक्टरों में अवसरों के बारे में बताना है।

अधिकारियों के अनुसार देश की टेक्नोलॉजी कैपिटल बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के बड़े उद्योगपति, बिजनेस लीडर और इन्वेस्टर शामिल होंगे। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज (ITeS), ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) पर खास तौर पर चर्चा होगी। इन सेक्टरों के उद्योग प्रतिनिधि राज्य के इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम और इन क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर अपनी राय रखेंगे।

इस कार्यक्रम में यूपी में इन्वेस्टमेंट के अवसरों और हाल ही में हुई राज्य की आर्थिक प्रगति पर केंद्रित एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। सरकार बेंगलुरु में निवेशक समुदाय के सामने अपनी विकास की कहानी, 'ईज-ऑफ-डूइंग-बिजनेस' फ्रेमवर्क और सेक्टर पर केंद्रित पॉलिसी पेश करेगी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के बढ़ते एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खास जोर दिया जाएगा। यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब यूपी हालिया इन्वेस्टमेंट समिट और पॉलिसी सुधारों से औद्योौगिक विकास में आई तेजी को आगे भी जारी रखना चाहता है। 

अधिकारियों ने कहा कि सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता, बड़ी संख्या में कुशल वर्कफोर्स और इन्वेस्टर-फ्रेंडली इंसेंटिव जैसे कारकों ने पिछले कुछ सालों में राज्य को बिजनेस के लिए एक पसंदीदा जगह बनाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि रोडशो के लिए बेंगलुरु को इसलिए चुना गया क्योंकि यह भारत का प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब है और यहां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों, मल्टीनेशनल कंपनियों और स्टार्ट-अप की संख्या बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि वह न केवल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, फिनटेक और उभरते डिजिटल सेक्टर में भी इन्वेस्टमेंट आकर्षित कर पाएगी। इस आयोजन में सरकार के सीनियर प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री लीडर्स को सीधी बातचीत का मौका मिलेगा। अधिकारियों ने कहा है कि निवेशकों से मिले सुझावों से राज्य को अपनी नीतियों को और बेहतर बनाने और सहयोग के क्षेत्रों की पहचानने में मदद मिलेगी। 

सरकार ऐसे निवेश को आकर्षित करने की इच्छुक है जो रोजगार पैदा कर सकें, निर्यात बढ़ा सकें और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को गति दे सकें। इस रोड शो के जरिए उद्योग जगत के साथ जुड़ाव मजबूत करने और राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।