Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

लाओस में भारतीय समुदाय ने PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर लाओस के वियनतियाने पहुंचे हैं। वियनतियाने में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ लाओस के नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान मोदी 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

PM मोदी ने लाओस यात्रा की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूँ। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक को पूरा कर रहे हैं, जिसके कारण हमारे देश को काफी लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न विश्व नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत भी होगी।”