Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म ‘पिट सियापा’ 1 मई 2026 को होगी रिलीज

सोनम बाजवा अपनी नई पंजाबी फिल्म ‘पिट सियापा’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। बुधवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया, जिसमें वह एक दुकान के कैश काउंटर पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में नोट हैं। पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मिलिए निम्मी से, पिट सियापा कंपनी की बॉस, जिनसे एलन मस्क भी हाथ मिलाने के लिए तरस रहे हैं।” इस घोषणा के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए। एक फैन ने लिखा, “वाह... इंतजार नहीं हो रहा,” वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें बधाई दी।

वहीं, सोनम आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ थे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह सेना, नौसेना और वायुसेना ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी।