Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी

लंदन से दिल्ली आ रहे विस्तारा के एक विमान में बुधवार को बम होने की धमकी मिली। हालांकि, विमान को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान के शौचालय में उसमें बम होने के संदेश वाला कागज का टुकड़ा पाया गया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, विमान में लगभग 290 यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या यूके 018 के चालक दल को विमान में बम की धमकी वाला नोट मिला।

प्रवक्ता के अनुसार, प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद विमान को अनिवार्य जांच के लिए 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया। प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, ''हमने जरूरी सुरक्षा जांच पूरी करने में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।