Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे     |   पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा     |   राहुल गांधी आज शाम 5.30 बजे खड़गे से करेंगे मुलाकात     |   करनाल: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग     |   भोपाल: निशातपुरा इलाके में लगी आग, चपेट में कमर्शल बिल्डिंग     |  

ठाणे में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

ठाणे, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में बुधवार सुबह 33 वर्षीय एक महिला ने छठी मंजिल पर स्थित अपने पिता के घर से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई-पुणे रोड स्थित 'दोस्ती प्लैनेट नॉर्थ' परिसर में पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे हुई।

मृतक की पहचान शर्मिन फैसल नखावा के रूप में की गयी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसी इलाके की निवासी, नखावा अपने पिता शब्बीर डिंगा से उनके फ्लैट पर मिलने गयी थी।

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी के अनुसार, महिला छठी मंज़िल पर स्थित अपने पिता के अपार्टमेंट की खिड़की से कूद गयी। उसे गंभीर चोटें आयी तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, इस कठोर कदम का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा Intern मनीषा

मनीषा