Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र की RO फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं

दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आरओ (RO) वाटर प्यूरीफायर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:54 बजे मिली। इसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग तेजी से फैलती गई और दोपहर 12:05 बजे इसे मध्यम श्रेणी (मीडियम कैटेगरी) की आग घोषित किया गया। दिल्ली फायर सर्विस के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी.बी. मुखर्जी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 28 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री की इमारत की स्थिति सुरक्षित नहीं है, इसलिए दमकलकर्मी बाहर से ही आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है, इसलिए सुरक्षा को देखते हुए अंदर जाकर आग बुझाने का जोखिम नहीं लिया जा रहा। साथ ही आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है और आग को फैलने से रोक दिया गया है। मुखर्जी ने कहा कि आग बुझाने में एक बड़ी चुनौती यह है कि आसपास पानी का पर्याप्त स्रोत उपलब्ध नहीं है, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।