नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच हुई। पार्टी नेता जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस महासचिव रमेश ने बताया, ‘‘वह अब घर वापस आ गई हैं।’’
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को मंगलवार रात करीब 10.30 बजे मेदांता इंस्टीट्यूट ऑफ डाइजेस्टिव एंड हिपैटोबिलियरी साइंसेस में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
इससे पहले, 24 मार्च को, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह सात दिन तक अस्पताल में रही थीं।
भाषा हक वैभव मनीषा
मनीषा