Breaking News

केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे     |   पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा     |  

उप्र : बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

सोनभद्र (उप्र), 13 मई (भाषा) सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र से एक बारात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया आई थी।

उन्होंने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए कुछ बाराती एक पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में कठोर गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया।

रुणवाल ने बताया कि घटना में घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राजन गोंड (20), अजय गोंड (18) और विनोद गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और बाकी घायलों का इलाज जारी है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा