Breaking News

बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने ग     |   गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |  

द्वारका के जिम में गोलीबारी के पीछे बिश्नोई के सहयोगी 'हैरी बॉक्सर' का हाथ

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) द्वारका के एक जिम पर गोलीबारी के बाद वांछित गैंगस्टर हरिचंद जाट उर्फ ​​हैरी बॉक्सर ने जिम के मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैरी बॉक्सर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है।

उन्नीस और 20 मार्च की दरम्यानी रात को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर आए और छावला इलाके में एक जिम पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जिम बंद था और अंदर कोई नहीं था।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए।

कंगनहेड़ी रोड पर स्थित जिम हरीश कुमार द्वारा संचालित किया जाता है, जो छावला गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, कुमार को हैरी बॉक्सर नामक एक गैंगस्टर ने फोन किया था, जो कथित तौर पर कई उगाही के मामलों से जुड़ा हुआ है। बॉक्सर विदेश में रह रहा है।

खुफिया जानकारी से पता चला कि गोलीबारी में दो लोग शामिल थे। जिम के पास सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण अब तक उनकी पहचान करने के प्रयास विफल रहे हैं।

अपनी शिकायत में कुमार ने बताया कि उन्होंने 19 मार्च को रात करीब 10 बजे अपना जिम बंद किया और घर चले गए। जब वह अगले दिन तड़के करीब 4:45 बजे लौटे, तो उन्होंने शटर के पास टूटे हुए कांच पर तीन गोलियों के निशान और सड़क पर कारतूस बिखरे हुए पाए।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप