Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा: 125 लोगों से भरा C-130 क्रैश, मरने वालों की संख्या हुई 66

लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 125 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य मालवाहक विमान सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अबतक कम से कम 48 लोगों को जिंदा बचाया गया है। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि ये ‘‘दुखद हादसा’ पुटुमायो प्रांत के एक दूरस्थ नगर पालिका पुएर्टो लेगुइजामो में हुआ, जो पेरू और इक्वाडोर की सीमा से लगता है।

स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में विमान दुर्घटनास्थल से काले धुएं का बादल उठता हुआ और सैनिकों से भरा एक ट्रक घटनास्थल की ओर तेजी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बाद में एक वीडियो संदेश में बताया कि हरक्यूलिस सी-130 विमान में 114 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और कम से कम 48 लोगों को जीवित बचा लिया गया है।

स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में दिखाया गया है कि स्थानीय निवासियों द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिलों पर सैनिकों को घटनास्थल से तेजी से ले जाया जा रहा है। सिल्वा ने कहा, "इस समय हमें दुर्घटना के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।" "सिवाय इसके कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी और वह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर दूर नीचे गिर गया।" वायु सेना कमांडर ने आगे बताया कि 74 बिस्तरों वाले दो विमानों को उस इलाके में भेजा गया है, ताकि घायलों को वापस बोगोटा और अन्य जगहों पर स्थित अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके।