Breaking News

बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने ग     |   गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |  

केरल चुनाव: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने तक 1,202 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

तिरुवनंतपुरम, 23 मार्च (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1,202 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। यह जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े से मिली।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार थी।

आंकड़े से पता चला है कि 1,202 उम्मीदवारों द्वारा 2,039 नामांकन दाखिल किए गए।

नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग को अपने सीवीआईजीआईएल एप्लिकेशन के माध्यम से कुल 43,221 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43,037 का निस्तारण किया जा चुका है।

निर्वाचन आयोग की बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को ही 8,084 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7,910 का निस्तारण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रवर्तन गतिविधियों के तहत, 2,968.16 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया, जिसमें सोमवार को जब्त किया गया 350.38 लाख रुपये का सामान शामिल है।

उन्होंने बताया कि कुल 1,18,202 उल्लंघन दर्ज किए गए, जिनमें से 1,80,472 मामलों में कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 41,388 पोस्टर और होर्डिंग हटाए गए, जिनमें से सबसे अधिक संख्या त्रिशूर में दर्ज की गई, उसके बाद पलक्कड़ और मलप्पुरम का स्थान रहा।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप