Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |   भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली     |   इजरायल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स-एयर डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया     |   EC पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन, सत्ताधारी दल की मुहर वाले सर्कुलर मामले में लिखा पत्र     |  

जम्मू कश्मीर के डोडा में बर्फ हटाने के अभियान के दौरान घायल हुए इंजीनियर को सेना ने बचाया

जम्मू, 22 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बर्फ हटाने के अभियान के दौरान घायल हुए एक इंजीनियर को सेना ने रविवार को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भद्रवाह-बाशोली मार्ग पर बर्फ से ढके चटरगाला दर्रे पर चलाया जा रहा था।

उन्होंने बताया, 'खराब मौसम से जूझते हुए, राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने इंजीनियर को नाले में फिसलने के बाद सुरक्षित निकाल लिया।'

उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उसे बानी के उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन