Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

कर्नाटक में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

कर्नाटक के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राजधानी बेंगलुरू में भी बारिश की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में लबालब पानी भरा हुआ है। यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बेंगलुरू में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अगले तीन दिन में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

बेंगलुरू के लिए आने वाले दिनों में और दिक्कत हो सकती है। बारिश की वजह से लोगों कोे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने जाम को देखते हुए कई इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों के अलावा दक्षिण हिस्से के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान छह से 11 सेमी के बीच बारिश होने के आसार हैं।