Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

नीरज चोपड़ा ने वीडियो संदेश के जरिए जताई अपनी भावनाएं, कहा- 'अब अपनी मिट्टी पर ऊंचा लहराना है तिरंगा

बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा (एनसी) क्लासिक से पहले, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने टूर्नामेंट के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा कि अब अपनी मिट्टी(धरती) पर तिरंगा और ऊंचा फहराना होगा। एनसी क्लासिक का आयोजन 24 मई को होना था, लेकिन बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुए तनाव की वजह से इसे पांच जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एनसी (नीरज चोपड़ा) क्लासिक द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "एक समय था जब सपना था कि दुनिया के सामने तिरंगा शान से फहराए। आज भी सपना वही है, बस मंच बदल गया है। अब उस तिरंगे को अपनी धरती पर, अपने लोगों के बीच और ऊंचा फहराना है।"

भाला फेंक खिलाड़ी ने कहा, "नीरज चोपड़ा क्लासिक एक ऐसा आयोजन है, जहां हर भाला न केवल जमीन पर गिरता है, बल्कि इतिहास भी लिखता है। देखिए, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी, एक ही मैदान पर, एक नए ताज के लिए।"