Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

ssj विवि का चौंकाने वाला कारनामा, परीक्षा में नहीं दिए नंबर

अल्मोड़ा के एसएसजे विश्वविद्यालय का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। विवि ने परीक्षा तो ली लेकिन विद्यार्थियों को नंबर देना भूल गया। बगैर अंक जोड़े ही सैकड़ों विद्यार्थियों का परीक्षाफल कर दिया गया।

इस लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राएं भुगत रहे हैं। वे अपना परीक्षाफल ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में विवि को अब तक 200 से अधिक विद्यार्थियों की शिकायतें मिल चुकी हैं।