हल्द्वानी के राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां शराब के नशे में बड़े भाई संदीप जायसवाल ने अपने बीमार छोटे भाई सोनू जायसवाल पर लोटे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक, आरोपी आर्थिक तंगी और भाई की बीमारी के चलते तनाव में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी को 32 बोर रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, लोटे से वार कर उतारा मौत के घाट
You may also like
भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में: जयशंकर.
कोसी नदी में बिगड़ा प्रवासी पक्षियों के वास स्थल का नक्शा, विकास की मांग कर रहे वन्यजीव प्रेमी.
सहकारी कैब सेवा 'भारत टैक्सी' की शुरुआत, तीन साल में राष्ट्रीय विस्तार का लक्ष्य.
पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से युवक की मृत्यु, SDRF टीम ने किया शव बरामद.