Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करने के बाद कहा कि ऐतिहासिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में है, जो "बहुत जल्द" पूरी हो जाएगी। जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा को "प्रोडक्टिव" और "पॉजिटिव" बताते हुए कहा कि यह द्विपक्षीय ट्रेड डील रिश्तों में एक "नया दौर" शुरू करेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "ऐतिहासिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में है, जो बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया दौर शुरू करेगी, जिसमें रिश्तों के लिए अपार संभावनाएं हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा क्रिटिकल मिनरल सहयोग भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में रणनीतिक मुद्दों, रक्षा और ऊर्जा पर बातचीत की उम्मीद है। कुल मिलाकर, एक मजबूत गति साफ दिख रही है।"