Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

'आप हमें 'विनायक भैया' कहो... आप हमारी माता-बहन जैसी', धरना-प्रदर्शन के बीच दिखा एसपी का नया अंदाज

Meerut: मेरठ के सेंट्रल मार्केट मे चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच गुरूवार को एक अलग ही माहौल देखने को मिला जब शहर के नए एसपी सिटी विनायक भोंसले खुद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां 7 दिन से धरने पर बैठे महिलाओं से बातचीत की और अनोखे अंदाज में कहा- हमारा नाम याद रखना, हम विनायक हैं आप हमें 'विनायक भैया' कहेंगे तो ज़्यादा आनंद होगा। वहीं धरना स्थल से एक कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस के नेताओं की थानेदार से जमकर बहस हो गई। 

आपको बता दे मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में पिछले 7 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। महिलाएं पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी हैं। व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अपने परिवारों के साथ धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां धरना खत्म करने के संबंध में वार्ता के लिए पहुंचे। 

वहीं मेरठ के नए एसपी सिटी ने महिलाओं से वार्ता की और उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी सिटी ने कहा कि वह अभी 3 दिन पहले ही मेरठ आए हैं। आप सब हमारी माता समान है कुछ बहन समान है। किसी को यहां माहौल खराब करने मत देना। उन्होंने कहा कि किसी की बहकावे में ना आए और पहले हमसे किसी बात को वेरीफाई करें। उन्होंने कहा बाहरी लोग आकर कुछ भी कर सकते हैं। उनके बहकावे में ना आए। उन्होंने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति माहौल खराब ना करने दे। अफवाहों पर ध्यान ना दें। पुलिस प्रशासन दोनों हर समय आपके बीच मौजूद है जो भी बात करनी है सीधे हमसे बात करें। भविष्य में किसी को मौका मत देना कि बाहर से लोग आते हैं और अफवाह फैलाते हैं। 

वहीं इसी बीच धरना स्थल पर महिलाओं के बीच में बैठी एक कांग्रेस नेत्री को आरोप है कि थानेदार ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद वहां तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे और थानेदार से जम कर नोक झोंक हुई। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 आवासीय भुकंडो में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को अवैध मानते हुए सेटबैक छोड़ने के आदेश दिए थे। इसके बाद व्यापारी और स्थानीय निवासी इसके विरोध प्रदर्शन में धरने पर बैठे हैं।