Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

गाजियाबाद में कावंड़ यात्रा को लेकर KFC और नजीर रेस्टोरेंट पर हंगामा, पुलिस ने दी खोलने की इजाजत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कुछ लोगों द्वारा केएफसी और नजीर रेस्टोरेंट को बंद कराने की कोशिश के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। उनका दावा था कि ये रेस्टोरेंट कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बेच रहे हैं।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, "थाना इंदिरापुरम में कल दिनांक 17 जुलाई को कुछ लड़कों द्वारा एक फूड आउटलेट पर हंगामा मचाकर उसको बंद कराने का प्रकरण सामने आया था। इसमें तत्काल ही मौैके पर पुलिस द्वारा पहुँच करके उन्हें वहां से हटाया गया था और फ़ूड आउटलेट को चालू कराया गया था।"

गुरुवार को इंदिरापुरम में केएफसी और नजीर रेस्टोरेंट पर कुछ लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने इन रेस्टोरेंट को जबरन बंद कराने की कोशिश की और काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से बहस करते देखे गए।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "यहां केएफसी, नज़ीर और हर जगह प्रदर्शन करा और इसलिए करा क्योंकि ये वंसुधरा, गाजियाबाद ये हिंदू बहुमुल्य क्षेत्र है, यहां से हिंदूओं का कांवड़ निकलता है और यहां से सिर्फ 100 मीटर दूर से कांवड़ निकली है और यहां पर ये लोग मांस की बिक्री कर रहे हैं तो क्या ये सही है? हमारा मानना ये है कि अगर हिंदू कहीं रह रहा है तो क्या आप एक महीने उनके भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकते हैं।"

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों दुकानें कांवड़ मार्ग पर नहीं हैं, इसलिए उन्हें बंद करने का सवाल ही नहीं उठता।