Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से नमो घाट डूबा, पर्यटक निराश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। नदी में लगातार बढ़ते पानी से ऊंचाई पर बसा नमो घाट भी नहीं बच पाया। ये घाट अब पूरी तरह पानी में डूब चुका है। इसकी वजह से इसके किनारों पर सभी पर्यटन गतिविधियां एकाएक थम गई हैं।

घाटों से गंगा नदी और उसके आस-पास की खूबसूरती को निहारने और नौका विहार के लिए पहुंचने वाले पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने के साथ ही अधिकारियों ने घाट क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पर्यटकों से सुरक्षित रहने और पानी के बहुत करीब जाने से बचने की अपील की है। आने वाले दिनों में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने और हालात के और ज्यादा बिगड़ने के खतरे को देखते हुए आपातकालीन टीमें हाई अलर्ट पर हैं। वो हालात पर बारीकी से नजर रख रही हैं।