Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मनोज पांडे ने सपा चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा, कहा- जनता के लिए चुन कर आए, उसी के लिए काम करेंगे

Lucknow: समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वो जनता के लिए चुन कर आए हैं और उसी के लिए काम करेंगे। लखनऊ में पत्रकारों से उन्होंने कहा, "राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। हम जनता के लिए चुन कर आए हैं और जिस जनता ने हमें चुना है उसके लिए हमें सोचना है।"

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लकेर पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। लेकिन विधायक मनोज कुमार पांडे इसमें शामिल नहीं हुए और अगले दिन मंगलवार को पार्टी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया।