Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

INDI गठबंधन पर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बोला हमला, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा विपक्ष

मेरठ: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी INDI गठबंधन पर बड़ा प्रहार किया है। INDI गठबंधन को लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बता डाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा पर ED और सीबीआई के इस्तेमाल करने का आरोप लगता है। लेकिन ED और सीबीआई ने विपक्ष के जिस भी नेता की जांच के बाद गिरफ्तारी की है उसे कोर्ट ने भी स्वीकार किया है किसी एक भी मामले में कोर्ट ने क्लीन चिट नहीं दी है। 

वहीं CAA पर भ्रम फैलाने वालों को भी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए विपक्षी नेता लोगों की मानसिकता से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए लक्ष्मीकांत ने कहा कि ओवैसी अपनी राजनीति और हैदराबाद को बचाएं। लोकसभा चुनाव को लेकर और उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ भाजपा जनता के बीच समर्थन मांगने जा रहे हैं। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। 

चाहे धारा 370 हो, राम मंदिर या फिर CAA लागू करने की बात हो। मोदी की गारंटी शब्द का इस्तेमाल भाजपा कर रही है। और जनता को भाजपा की बात पर विश्वास भी है। जिसके चलते इस बार यूपी में 80 और देश में 400 पार लोकसभा सीट एनडीए गठबंधन के पक्ष में आएंगे।