Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पांच बार का विधायक हूं... मंच पर नहीं मिली कुर्सी तो भड़के भाजपा के दो विधायक

आगरा में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा को मंच पर कुर्सी ना मिलने से अचानक से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार्यक्रम के बीच भाजपा विधायक ने आयोजकों पर चिल्ला चिल्ला कर भड़ास निकाली। भाजपा विधायक ने कहा पांच बार का विधायक हूं क्या हम नीचे बैठेंगे तीन और एक बार के विधायक को मंच पर जगह दे दी। यह कोई तरीका है क्या छोटेलाल वर्मा का गुस्सा देखने के बाद भाजपा के विधायक चौधरी बाबूलाल का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया कुर्सी से खड़े होकर दोनों ही विधायक अधिकारी और आयोजकों पर आग बबूला हो गए।

दरअसल यह पूरी घटना आगरा के ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर की हैं। जहां पर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया और विधायक रानी पक्षालिका को मंच पर जगह दे दी। जबकि विधायक छोटेलाल वर्मा विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को मंच पर जगह नहीं मिली। 

इसी बात को लेकर के विधायक छोटेलाल वर्मा और विधायक बाबूलाल चौधरी अचानक से भड़के और कार्यक्रम के दौरान जमकर के बवाल काटा। पंचायती राज विभाग अधिकारी ओर आयोजकों पर आग बबूला होने लगे। विधायक छोटेलाल वर्मा तो यहां तक कहने लगे ये पैसे वाले है इसीलिए बुलाए जा रहे हैं। हम नहीं होंगे तो क्या चल जाएगी सरकार बैठ जाओगे यहां सबको बराबर सम्मान मिलना चाहिए। सरकार में कार्यक्रम के दौरान भड़क रहे दोनों ही विधायकों को अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन विधायक उन पर भी भड़कने लगे। भाजपा विधायक बाबूलाल चौधरी ने कहा, ये कौन सा तरीका है तुम लोगों का, यहां के जो पंचायती अधिकारी हैं वो सब निकम्मे हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दोनों ही विधायक कार्यक्रम को छोड़कर जाने लगे। इसी दौरान पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने विधायकों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।