Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर सीट छोड़ने के दिए संकेत, बोले- तीसरी बार यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे

Meerut: यूपी सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए खटीक ने अब तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मंच से कहा कि वह श्रापित भूमि से तीसरी बार विधायक नहीं बनना चाहते। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

आपको बता दें यह चौंकाने वाला बयान एक स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान दिया गया, जहां मंच पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे। दिनेश खटीक के इस बयान के बाद हस्तिनापुर की सियासत में हलचल मच गई है। वहीं बयान ऐसे वक्त में आया है जब पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

हस्तिनापुर को पौराणिक दृष्टि से श्रापित भूमि माना जाता है। अब जब मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री खुद इसे श्रापित बताते हुए दूरी बना रहे हैं, तो यह क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। अब देखना यह है कि पार्टी उनके इस बयान पर क्या रुख अपनाती है और आने वाले चुनावों में हस्तिनापुर की राजनीति में क्या बदलाव आता है।