Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

UP: जौनपुर में लगातार बारिश से सड़कों और घरों में भरा पानी, लोगों को हो रही भारी परेशानी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलियां और मोहल्ले नालियों के गंदे पानी से भर गए। बारिश के पानी और गंदे नालों के पानी के कारण लोग परेशान हैं क्योंकि उनके घर पानी में डूब गए हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इलाके के निवासी नटराज सोनकर ने कहा, "हम बहुत परेशान हैं, मानसिक रूप से थक चुके हैं। कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है और कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है।" वहीं दूसरे निवासी बेचन ने कहा, "सभी घर पानी में डूबे हुए हैं और बच्चे भी फंसे हुए हैं। घर का सारा सामान खराब हो गया।"