Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

चौधरी बिजेंद्र सिंह ने छोड़ा बसपा का दामन, बिजनौर से लड़ा था लोकसभा चुनाव

बिजनौर लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा भी बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को भेज दिया है। शुक्रवार को बिजेंद्र सिंह ने अपना इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के कारण अभी सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं इस्तीफा देने के बाद बिजेंद्र सिंह ने अपने फोन भी बंद कर दिए हैं।

आपको बता दे उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा करके राजनैतिक जगत में भूचाल ला दिया है। इसके पीछे इन्होंने अपने कुछ निजी कारण बताए हैं। साथ ही कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने उनको बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जिसको लेकर वह सदैव उनके आभारी रहेंगे।

चौधरी विजेंद्र सिंह लगातार किसान मजदूर और दलितों की आवाज को बुलंद करते चले आ रहे है, व स्व: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने में इनका विशेष योगदान रहा। इस सम्बन्ध में चौधरी विजेन्द्र सिंह ने बातचीत में बाताया कि शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके अगला कदम उठाएगे। चौधरी विजेंद्र सिंह ने अभी तक किसी अन्य पार्टी में जाने का खुलासा नहीं किया है।

बिजनौर लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन में रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान जीते हैं। चंदन चौहान अभी मीरापुर सीट से रालोद के विधायक थे। लेकिन सांसद बनने के बाद मीरापुर सीट छोड़ दी है। वहां उपचुनाव होना है। ऐसे में बिजेंद्र सिंह अब मीरापुर सीट पर विधायकी के टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। चूंकि एक चुनाव बसपा से हार चुके हैं इसलिए बसपा में टिकट की संभावनाएं नहीं बन रही थीं। ऐसे में अपने लिए सही मैदान की तलाश में लगे बिजेंद्र सिंह के इंडिया गठबंधन में जाने की चर्चाएं हैं।