Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सीएम योगी आज अलीगढ़ के दौरे पर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 28 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में आ रहे हैं। वह रोजगार मेला और टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 11ः55 बजे खैर के सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक रोजगार मेले का शुभारंभ, टैबलेट वितरण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

वह 1 बजे से 1ः30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। उसके बाद 01ः30 बजे से 2 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के बाद 02ः40 बजे ग्राम उदयगढ़ी स्थित हैलीपैड से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे