Breaking News

केरल: ED की छापेमारी से गुस्साए पूर्व सीएम विजयन के समर्थक, अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़     |   पश्चिम एशिया के हालात पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने IGOM की बुलाई बैठक     |   दिल्ली में SIR 30 जून से, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट- मुख्य चुनाव अधिकारी     |   विवादों में आई बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, दान के पैसे VIP पर किए खर्च, RTI में खुलासा     |   कर्नाटक: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव महादेवप्पा     |  

लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, ढाई घंटे बाद भरी उड़ान

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सतर्कता दिखाते हुए पायलट ने समय रहते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी, जिसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी-वे पर लाया गया।

फ्लाइट में कुल 127 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान भरने की प्रक्रिया के दौरान पायलट को विमान में तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क किया और विमान को आगे बढ़ाने के बजाय वापस लाने का फैसला लिया। तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सक्रिय हो गई। विमान की जांच और मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल रहा, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन स्टाफ ने स्थिति को संभाला।

करीब ढाई घंटे तक विमान एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। विस्तृत सुरक्षा जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए सुरक्षित रवाना हुई। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तकनीकी आशंका की स्थिति में सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।