Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

भारत निर्वाचन आयोग की 5 वीं समीक्षा बैठक, 17 जिलों के DM ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद से पहले प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारी को रखने का काम शुरू हो गया है। मेरठ में पांचवी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह समीक्षा बैठक भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से आयोजित की गई है। इसमें 17 जिलों के DM और मतदान अधिकारियों के साथ मतदाता सूची के पर्यवेक्षक संबंधी कार्यों की समीक्षा की जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत प्रदेश में अब तक चार समीक्षा बैठक की जा चुकी हैं। 

जिसके बाद पांचवी बैठक मेरठ में आहूत की गई है. इस बैठक में मेरठ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडल के के 17 जिलों के डीएम भाग ले रहे हैं। करीब 5 घंटे तक यह बैठक चलेगी। इस बैठक को भारत सरकार के उप निर्वाचन आयुक्त नीतीश कुमार व्यास ले रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक के दौरान जिलों की चुनावी तैयारी को परखा जा रहा है। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और निर्बाध तरीके से कराया जा सके।