Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

सूरजपुर के 15 किसानों को मिले आबादी भूखंड, तेजपाल नागर ने सौंपे आवंटन पत्र

ग्रेटर नोएडा: ग्राम सूरजपुर के 15 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंड बृहस्पतिवार को मिल गए हैं। दादरी से विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र सौंपा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सूरजपुर के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन पत्र दिया गया। 

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने प्राधिकरण की तरफ से किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों के नाम इन भूखंडों का शीघ्र ही लीज प्लान बनवाकर चेकलिस्ट जारी करने और लीज डीड कराए जाने की बात कही है।