Breaking News

राजस्थान में अगले हफ्ते से मौसम और शुष्क होगा: मौसम विभाग     |   भारतीय तटरक्षक ने द्वारका के पास विदेशी नाव पकड़ी, चार ईरानी चालक दल हिरासत में     |   योगी आदित्यनाथ आज सिंगापुर के लिए रवाना होंगे     |   आईपीएल 2026 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सीएसके मुख्य कार्यकारी काशी विश्वनाथन ने की पुष्टि     |   हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर शाह, लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर खुलासा     |  

शरद पवार फिर पड़े बीमार, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में कराया गया भर्ती

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को फिर से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया है. पुणे मिरर की खबर के अनुसार, पवार फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

9 फरवरी को शरद पवार  के गले में संक्रमण, बुखार और छाती में जकड़न की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. स्थिति बेहतर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. इस बार भी डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि उम्र के कारण वरिष्ठ नेताओं को नियमित जांच और सतर्कता की जरूरत होती है. शरद पवार की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है.