Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

मार्च में दोहा में होगी आईसीसी बोर्ड की बैठक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड और समितियों की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में आयोजित की जाएगी जिससे क्रिकेट में कतर की बढ़ती भागीदारी का पता चलता है। आईसीसी ने कहा, ‘‘ये बैठकें आईसीसी बोर्ड के निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, समिति के सदस्यों और सीनियर पदाधिकारियों को एक मंच पर लाएंगी, जो वैश्विक खेल के वर्तमान और भविष्य से संबंधित प्रमुख मामलों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।’’

आईसीसी ने बताया कि 2020 से कतर में क्रिकेट में समग्र भागीदारी में 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आईसीसी ने कहा, ‘‘इसका मुख्य कारण कतर ओलंपिक समिति के स्कूल ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करना रहा है, जिसने देश भर के स्कूलों में इस खेल को स्थापित करने में मदद की है।’’ क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा, ‘‘हाल ही में आईसीसी के क्रियो क्रिकेट महोत्सव के शुरू होने से क्रिकेट की पहुंच और भी बढ़ गई है। पिछली बार इस महोत्सव में 287 स्कूली टीमों ने भाग लिया था और लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों ने पहली बार क्रिकेट खेला था।’’