Breaking News

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |   छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया, राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल     |   अमित शाह के बयान के बाद बैठकों का दौर, किरेन रिजिजू ने ओम बिरला से की मुलाकात     |  

पानी देने से मना करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, सीएम सैनी ने मान सरकार पर साधा निशाना

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल संकट के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंजाब के भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हरियाणा को पानी देने से इनकार करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। 

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें हरियाणा को अपने हिस्से का एक भी बूंद पानी नहीं देने का संकल्प लिया गया है। सीएम सैनी ने दावा किया कि पंजाब ने अतिरिक्त पानी लिया है, लेकिन हरियाणा को नहीं दे रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने चंडीगढ़ में कहा, "हम पंजाब सरकार से ये अनुरोध करते हैं कि वो हरियाणा के पीने का पानी, जो हमारे लिए, हमारे हरियाणा के लोगों के एक समस्या बन रही है दिन-प्रतिदिन, वो पीने के पानी को बिना शर्त छोड़ने का काम करें। मैं ऐसा पंजाब के नेताओं को कहना चाहता हूं क्योंकि पंजाब के लोग देख रहे हैं। आप लोगों की ओर देख रहे हैं। ये इस प्रकार की आप साजिश रच रहे हैं। ये लंबा नहीं चलने वाला है।"

जल बंटवारे को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब एएपी शासित पंजाब ने बीजेपी शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया और दावा किया कि हरियाणा ने "मार्च तक अपने आवंटित हिस्से का 103 फीसदी पानी पहले ही इस्तेमाल कर लिया है।