पंजाब में गुरदासपुर जिले के अडियां में रविवार को दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है। गुरदासपुर में दोरंगला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी थे, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया गया है कि विवाद के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मार दी, तो थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभी जारी है।
पंजाब: गुरदासपुर में नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत! शरीर पर मिले गोली के निशान
You may also like
रैपिड रेल सेवा से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 40-45 मिनट: योगी CM.
मार्च में दोहा में होगी आईसीसी बोर्ड की बैठक.
तमिलनाडु चुनाव: आईयूएमएल की डीएमके से पांच विधानसभा सीटों की मांग.
पंजाब: गुरदासपुर में नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत! शरीर पर मिले गोली के निशान.