Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

Bihar: ओम बिरला ने विधानसभा में की ‘ई- विधान ऐप’ की शुरुआत, ये दिग्ग नेता रहे मौजूद

Bihar: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य विधायी प्रक्रियाओं को कागजरहित बनाना है।

राज्य विधानमंडल के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।