Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

Akshay Kumar: फिल्म 'Bhoot Bangla' अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म “Bhoot Bangla” की रिलीज़ डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले फिल्म 15 मई को आने वाली थी।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए लिखा,
“भूत बंगला का काउंटडाउन रिवाइंड! 10 अप्रैल… मिलते हैं सिनेमाघरों में।”

इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और भागम भाग जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 2010 में खट्टा मीठा में साथ काम किया था।

“भूत बंगला” में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। इसके निर्माता अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं।

इसके अलावा अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दो और प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम कर रहे हैं, जिनमें “हैवान” (सैफ अली खान के साथ) और हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म शामिल है।