Breaking News

राजस्थान में अगले हफ्ते से मौसम और शुष्क होगा: मौसम विभाग     |   भारतीय तटरक्षक ने द्वारका के पास विदेशी नाव पकड़ी, चार ईरानी चालक दल हिरासत में     |   योगी आदित्यनाथ आज सिंगापुर के लिए रवाना होंगे     |   आईपीएल 2026 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सीएसके मुख्य कार्यकारी काशी विश्वनाथन ने की पुष्टि     |   हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर शाह, लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर खुलासा     |  

अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया पोस्टर जारी

फिल्म "टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स" के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया। गीतू मोहनदास निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर स्टोरी है, जिसकी कहानी 1940 के दशक के शुरू से लेकर 1970 के दशक के बीच गोवा में घटित होती है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिनेता यश एक गैंगस्टर राया का किरदार निभा रहे हैं।

यश ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर को रिशेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नर्क का आपका ‘टिकट’। #Toxic 19-03-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।" इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत बनाया है।
ये कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की “धुरंधर 2” को टक्कर देगी। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम रोल में हैं।