Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

महाराष्ट्र: फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। एनसीपी के  नेता छगन भुजबल को एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला है। छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बता दें कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक पद खाली था। अब यह पद छगन भुजबल को सौंपा गया है। NCP नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिपद की शपथ ले ली है। मुंबई स्थित राजभवन में छगन भुजबल का शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिला। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी मौजूद रहे। 

 

छगन भुजबल वर्तमान में नासिक के येवला से विधायक हैं। छगन के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर कई नेताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्रिमंडल में उनका स्वागत किया है। उनका कहना है कि छगन विकसिक महाराष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं मंत्रीपद मिलने के बाद छगन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "अंत भला तो सब भला।"

छगन महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें फडणवीस मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी, जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद अब उन्हें मंत्रिमंडल में वापस ले लिया गया है।